इसे यूं समझ सकते हैं कि निर्माताओं ने इस वीडियो के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म का कांसेप्ट साझा किया है।
चार मिनट के इस वीडियो में अयान मुखर्जी दर्शकों को अस्त्रों के पीछे की अवधारणा और इतिहास के साथ ही भारतीय पौराणिक कथाओं में इस ब्रह्मांड की बुनियाद को समझाने की कोशिश करते दिखते हैं।
‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ की शुरुआत उन ऋषियों की कहानी से होती है, जिन्हें ब्रह्म शक्ति से ब्रह्मांड की ज्योति (ब्रह्म शक्ति) मिली, जिससे अस्त्रों का जन्म हुआ था। अस्त्रों में प्रकृति यथा पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल में पाई जाने वाली सभी विभिन्न ऊर्जाएं शामिल हैं
वीडियो में अयान कहते हैं कि यह हमें एक अनूठी स्थिति में रखता है, क्योंकि प्राचीन भारतीय प्रेरणा से हम जो कर रहे हैं, आधुनिक दुनिया में, कभी भी किसी ने भी ऐसा नहीं किया है। वीडियो को अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और करण जौहर के सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया गया है।
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर 2022 को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे महत्वपूर्ण कलाकार शामिल हैं।